फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से की लूटपाट, चलती कार से फेंका

Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि 19 जून को उसके ताऊ की लड़की की शादी होने वाली है। जिसकी तैयारियों के लिए वो रुपये जमा कर रहा था। उससे पहले उसके साथ लूट की वारदात हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को कपड़ा व्यापारी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। मारपीट कर तमंचे के बल पर लूटपाट की। फिर चलती कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र के सुजगई निवासी रवींद्र का टेंट के कपडे़ बेचने का काम है। तीन महीने पूर्व पास के गांव का एक ठेकेदार विनोद यादव को उसने 65 हजार रुपये के कपडे़ बेचे थे। इसका 50 हजार रुपये बकाया लेने मंगलवार की दोपहर विनोद के पास गया था।


रुपये देने के बाद विनोद ने उसे बाइक से एक्सप्रेसवे तक छोड़ दिया था। जहां से वो पैदल ही सुजगई जा रहा था। रविंद्र ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही विनोद के जाते ही पीछे से एक अल्टो कार सवार दो लोगों ने उसे कार में खींच लिया।

विज्ञापन

कनपटी पर पिस्टल लगाकर की वारदात

पीछे से एक अन्य कार से तीन और लोग आ गए। कनपटी पर पिस्टल लगाकर उससे 50 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए।  फिर चलती कार से झरना नाले के समीप फेंक कर फरार हो गए। रवींद्र ने एक बाइक सवार को रोककर उसके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी।

इस पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरो को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

लूट पर तीन थानों में सीमा विवाद

एक्सप्रेसवे पर कपड़ा व्यापारी से हुई लूट पर तीन थानों की पुलिस आमने सामने आ गई। जिस स्थान से रविंद्र का अपहरण हुआ था वो थाना ताजगंज में है। जहां व्यापारी को फेंका गया। वो इलाका खंदौली और एत्मादपुर सीमा का है। 

इस पर दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल को एक दूसरे के क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ने में लगी रहीं। सीओ ने घटना को खंदौली थाना क्षेत्र का होना बताया।

इरादतनगर में लगातार दूसरे दिन लूट

इरादतनगर क्षेत्र में मुनीम से पांच लाख लूटने के 24 घंटे बाद ही बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दंपती पर फायर कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें