मकान खरीदने के बहाने आए थे बदमाश
रविवार को तीन लोग मकान खरीदने के लिए आए थे। तब रजनीकांत शर्मा नहीं थे। इस पर तीनों चले गए थे। सोमवार दोपहर को वो पत्नी कामिनी को अल्ट्रासाउंड के लिए लेकर गए थे। घर में 80 वर्षीय पिता छविराम शर्मा, सास शकुंतला और ससुर हरीशंकर शर्मा मौजूद थे।
दोपहर ढाई बजे चार बदमाश घर में दाखिल हुए। उन्होंने चेहरे पर दो-दो मास्क लगाए थे। परिजनों को बताया कि 12 लाख रुपये में मकान खरीदना चाहते हैं। इसके लिए एडवांस भी लेकर आए हैं। छविराम ने बेटे नहीं होने के कारण कुछ देर बाद आने के लिए बोल दिया। इस पर वो इंतजार करने की कहकर बैठ गए।
सवा तीन बजे कामिनी और रजनीकांत शर्मा आ गए। कामिनी और उनकी मां किचिन में चाय बनाने लगीं। एक बदमाश ने एडवांस रकम देने की कहकर बैग खोला। कैश के बजाए बदमाशों ने पिस्टल और तमंचे निकाल लिए। पांचों की कनपटी पर तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश अपने साथ पैकिंग टेप लेकर आए थे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट में पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सात लाख रुपये, दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामान लूटा है। बदमाशों की संख्या चार बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस टीम को लगाया गया है।
...तो पैदल ही आए थे बदमाश
डाक्टर रजनीकांत के घर के बाहर ही एक दुकान है। दुकानदार महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश पैदल आए थे। वह अंदर दाखिल हो रहे थे। तब वह खड़ी थी। वारदात के बाद में दो बदमाश आगे हाईवे की तरफ जाने वाले रास्ते पर चले गए। एक अंदर से बाइक लेकर आया। आगे जाकर तीन बदमाश एक साथ बाइक से गए, जबकि चौथा पैदल चला गया। इसके बाद पता नहीं।