फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घर में घुसे बदमाशों ने गला रेतकर की महिला की हत्या, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव परखम गुर्जर में बदमाशों ने लूट के विरोध पर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव परखम गुर्जर में शनिवार की रात छत पर बने कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर जांच कराई। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन


बदमाशों ने शनिवार की रात रामकिशन के मकान पर धावा बोला। इसी बीच आवाज सुनकर कमरे में सो रहीं रामकिशन की पत्नी गंगो देवी (75) की आंख खुल गई। चोरों को देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग जाग गए। इस पर चोर भाग गए। परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने मकान की छत पर पहुंच कर देखा तो गंगो देवी का रक्तरंजित शव पड़ा था। 

घर में रखे जेवर ले गए बदमाश 

मृतका के परिवार के राजू ने बताया कि कुछ दिन बाद उनकी भांजी की शादी है। वे भांजी की शादी में भात देने के लिए सामान और जेवर बनवा कर लाए थे। चोर सब कुछ ले गए हैं। एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक व थानाध्यक्ष जैंत मनोज कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड बुलाकर जांच कराई गई। जांच में टीमें लगा दी गई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें