फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद के एक ढाबे से युवक का अपहरण, ईको कार में डालकर ले गए बदमाश

Sat, 01 Oct 2022 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पिढाैरा का रहने वाला युवक राजस्थान के करौली से लौट कर रहा था। वह फतेहाबाद के एक ढाबे पर रुका था। इसी दौरान ईका कार सवार उसको अगवा कर ले गए। 
विज्ञापन
अपहृत युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राजस्थान के करौली से दर्शन कर लौट रहे एक युवक का शुक्रवार रात को फतेहाबाद क्षेत्र में ढाबे से अपहरण हो गया। ईको कार सवार उसे गाड़ी में डालकर ले गए। बदमाशों ने युवक के मोबाइल से उनके परिजनों को फोन कराया तो उन्हें अपहरण का पता चला। 

विज्ञापन


जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपहृत के मोबाइल की लोकेशन के आाधर पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फतेहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पिढ़ौरा थाने के गांव माडईयनपुरा निवासी 23 वर्षीय पंकज उर्फ छोटे पुत्र रूपकिशोर अपने चचेरे भाई ऋृषि पुत्र राजेश के साथ बाइक से कैलादेवी मंदिर करौली दर्शन के लिए गया था। दोनों शुक्रवार की रात बाइक से घर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ढाबे पर रुका था युवक 

फतेहाबाद में वह बाह मार्ग पर स्थित चौहान ढाबे पर रुके थे। वहां पंकज ढाबे के पीछे बने खेत पर शौच के लिए चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो चचेरे भाई ऋषि को चिंता हुई। वह उसकी तलाश में खेत की ओर गया। वहां दिखाई नहीं देने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

परिजन भी ढाबे पर पहुंच गए। परिजन उसे खेतों और आसपास के इलाके में तलाश रहे थे। इसी दौरान पंकज के मोबाइल से ऋषि को वाट्सएप कॉल आई। पंकज ने बताया कि खेत पर जाते समय बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश उसे ईको कार में डालकर ले गए। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पंकज के अपहरण की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

एसपी ग्रामीण सोमेंद्र मीणा सीओ सौरभ कुमार इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पंकज की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले में पंकज के भाई सुनील की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फतेहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें