आरोप लगाया कि आरोपी हरीश नैनवानी अपने सहयोगी भाजयुमो पदाधिकारी सहित अन्य के साथ बिल्डिंग खाली कराने के लिए धमकी दे रहे हैं। हथियारों से लैस होकर धमकी देते हैं। 16 अगस्त को गौरव राजावत सहित तीन ने क्वार्टर में रह रहे इकबाल से गालीगलौज की। धमकी दी।
बाइक में लगा दी थी आग
घर के सामने खड़ी बाइक को नहीं हटाने पर आग लगाने की कहने लगे। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपी सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
पुलिस पर भी लगाए आरोप
पीड़ित ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में लिखा कि आरोपियों को शाहगंज पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस राजनीतिक प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके संबंध में सीओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
छवि खराब करने की कोशिश
भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। राजनीतिक छवि को खराब कराने के लिए झूठे आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पहले से दर्ज हैं 3 मुकदमे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो पदाधिकारी गौरव राजावत पर पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कार्रवाई की गई थी। अब एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।