फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा खा गए बदमाश: 40 लाख रुपये के लिए डाला था डाका, बक्से में थे इतने रुपये कि पीटने लगे माथा

Fri, 21 Apr 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बदमाश हथियारों के बल पर घर से एक बक्सा उठा ले गए। उन्हें जानकारी ये थी कि बक्से में 40 लाख रुपये हैं, लेकिन उसमें से महज चार हजार रुपये ही निकले। 

 
विज्ञापन
बक्सा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के त्रिवेणी एंक्लेव (ताजगंज) में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे अवनीश प्रताप सिंह के घर डकैती के मामले में पुलिस ने सात बदमाशों को बृहस्पतिवार को जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि बदमाशों को सूचना मिली थी कि बक्से में 40 लाख रुपये हैं, उसी के चक्कर में बक्सा लूट ले गए थे। बाद में उसमें केवल 4000 रुपये निकले।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अवनीश प्रताप सिंह के घर में डकैती के बाद बाइक पर बक्सा लेकर जाते बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिला था। इससे पुलिस को सुराग मिला। घटना के खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी लोकेश के घर पहुंच गई। आरोप है कि उसने ही अपने बहनोई सहित नौ साथियों के साथ डकैती डाली थी। बुधवार को सात बदमाश पकड़ लिए गए, जबकि दो फरार हैं। एक महिला भी साजिश में शामिल थी।

ये भी पढ़ें - पति हो गया बेवफा: पत्नी को बदनाम करने के लिए इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'

विज्ञापन

यह था मामला

दन्नाहार, मैनपुरी निवासी बलराम सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उनके बेटे अवनीश प्रताप सिंह, पत्नी कामिनी और दो बच्चों के साथ त्रिवेणी एंक्लेव में किराये पर रहते हैं। 17 अप्रैल की शाम 4 बजे घर में डकैती डाली गई थी। अवनीश बाजार गए थे। कामिनी को बदमाशों ने रसोई में बंद किया था। अलमारी से चेन, अंगूठी और बक्सा ले गए थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी लोकेश सिकरवार, नगला शेख बुलाखी निवासी धर्म उर्फ लुक्का, तरुण उर्फ अंशु, दलिहाई निवासी रंजीत राय, दिल्ली निवासी विशाल सिंह राजावत उर्फ हर्ष, सोहेल खान उर्फ मुन्ना और बिट्टू शर्मा उर्फ रोहन की गिरफ्तारी की। इनसे तीन बाइक, चार हजार रुपये, लूटा हुआ बक्सा, कपड़े, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - घर की पेंटिग के दौरान पेंटर की करतूत: नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो

ऐसे की वारदात

- लोकेश ने योजना बनाई। अपने बहनोई और अन्य साथियों को बुलाया। बताया कि डकैती डालकर 40 लाख मिल जाएंगे। रकम बक्से में रखी है।
- घर के बाहर क्रिकेट खेलकर रेकी की। वारदात वाले दिन तरुण ने मैदान में नजर बनाए रखी।
- लोकेश के बहनोई विशाल सिंह, बिट्टू, रंजीत, और धर्म उर्फ लुक्का घर में घुसे। रंजीत के पास तमंचा था। उसने महिला को धमकाया।
- छोटू, आकाश और सोहेल ने मकान के भूतल पर खड़े होकर नजर बनाए रखी।
- विशाल और बिट्टू बक्से को नीचे लाए। इसके बाद बाइक से भाग गए।
- आकाश तेलीपाड़ा से पहले मिला। छोटू के साथ बाइक पर बैठकर चला गया।
- छोटू और आकाश फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

ये भी पढ़ें - Atiq- Ashraf: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले शूटर अरुण की असली उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान, राशन कार्ड आया सामने
विज्ञापन

हर्ष बना था दिल्ली क्राइम ब्रांच का फर्जी इंस्पेक्टर

पुलिस ने बताया कि अवनीश के पिता आगरा पुलिस लाइन में रहते थे। लोकेश की दोस्ती जबलपुर (मध्य प्रदेश) की सोनी नाम की महिला से है। सोनी के रिश्तेदार पुलिस लाइन में अवनीश के पिता के घर के पास रहते हैं। सोनी रिश्तेदार के घर आती थी। आरोप है कि अवनीश ने सोनी से 8 लाख रुपये लिए। कहा कि जमीन में पैसा लगाकर रकम दोगुनी कर देगा। मगर, ऐसा नहीं हो सका। इस पर सोनी ने रकम मांगी। मगर, वो रकम वापस नहीं कर रहा था। वारदात से 25 दिन पहले हर्ष को भेजा। वह दिल्ली क्राइम ब्रांच का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर आया था। अवनीश को धमकाया। जेल भेजने की धमकी दी। उसने फिर भी रुपये नहीं दिए। इस पर डाका डाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें