फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: मैनपुरी से लूट करने आगरा आते थे बदमाश, सात दिन में दो चेन और एक मोबाइल लूटा, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 10:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना कमला नगर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सात दिन में दो चेन और एक मोबाइल लूट की वारदात को इन्हीं के द्वारा अंजाम दिया गया। 
 
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कमला नगर पुलिस ने सात दिन में दो महिलाओं से चेन और एक युवक से मोबाइल लूटने वाले बाइकर्स गैंग के दो बदमाश शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिए। वह मैनपुरी से लूट करने आगरा आते थे। लूट के बाद वापस चले जाते थे। उनसे लूटी हुई एक चेन और रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कन्नौज और फर्रुखाबाद में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशू उर्फ आशीष निवासी गिहार कॉलोनी, कुरावली, मैनपुरी और ऋषि उर्फ  नन्ही निवासी भोगांव, मैनपुरी हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं। 17 अक्तूबर को आगरा आकर कमला नगर में पानी की टंकी मार्ग पर स्कूटी सवार महिला की चेन लूटी थी। 19 अक्टूबर को भी कमला नगर में महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर ले गए थे। 20 अक्तूबर को रामबाग चौराहे पर युवक से मोबाइल लूट लिया था।

ये भी पढ़ें - Agra Crime: दिवाली की खरीदारी करने गए थे डॉक्टर, घर में हो गई लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर 

बाइक लूटने की थी योजना 

अब फिर से शनिवार को धनतेरस पर बाइक लूटने आए थे। पुलिस की चेकिंग देख भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर हड़बड़ाहट में बाइक सहित गिर गए थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। वह लूट करने के बाद घर चले जाते थे। आगरा में उनका कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं था। इस वजह से बच रहे थे। आरोपियों से एक चेन, साढ़े छह हजार रुपये और बाइक बरामद की है। आशू पर 16 और ऋषि पर 13 मुकदमे कन्नौज, मैनपुरी एवं फर्रुखाबाद के अलग-अलग थाना में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया में छात्र पर हमला: शुभम के जबड़े में भी इन्फेक्शन, इलाज पर प्रतिदिन खर्च हो रहे 5.50 लाख रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें