पहले तो सुधाकर और अन्य लोगों ने उस बाइक पर ध्यान नहीं दिया, जब उसे कोई दूसरे दिन भी लेने नहीं आया तो शक हो गया। जितेंद्र पाराशर ने बाइक के नंबर से मालिक का मोबाइल नंबर पता किया। यह नंबर अतुल शर्मा का निकला। वह चोरी गई अपनी बाइक तलाश रहे थे। अतुल की बाइक (पैशन प्रो) अधिक पुरानी थी, जबकि सुधाकर की बाइक (सीटी डीलक्स) सात साल पुरानी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि दो बाइक चोरी हुई थीं। चोर एक बाइक को चोरी करने के बाद दूसरी जगह आया। वहां से चोरी की गई पहली वाली बाइक छोड़ गया, जबकि दूसरी बाइक उठाकर ले गया। आशंका है कि उसे पुराने मॉडल की बाइक पसंद नहीं थी। रविवार को दोनों बाइक मालिक थाने आए। उन्होंने अपनी-अपनी बात रखी। अतुल ने अपनी बाइक लेने के लिए पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस अब बाइक बरामदगी के प्रयास में लगी है।
मैरिज होम के कैमरे में कैद हुआ चोर
अतुल ने मैरिज होम के कैमरे को चेक किया। इसमें एक चोर नजर आया है। वह कैप और मास्क लगाए है। उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। वह आसानी से बाइक का ताला तोड़ता है। इसके बाद उसे लेकर चला जाता है।