फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चालक के साथ मारपीट कर स्कार्पियो-नकदी लूटी, किराए पर लेकर आए थे बदमाश

Sat, 20 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ के अतरौली से किराये पर लाई गाड़ी को बदमाशों ने चालक को मारपीट कर लूट लिया। बदमाश चालक से नकदी, मोबाइल आदि भी लूटकर ले गए। मामले में सुन्नगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
अतरौली से चार बदमाशों ने नगला रते सुन्नगढ़ी आने के लिए किराये पर स्कार्पियों बुक की। गाड़ी मालिक हीरालाल पुत्र सेवराम निवासी कल्यान नगर अतरौली ने चालक ललित कुमार पुत्र सौदान सिंह निवासी ऊनसिर पालीमुकीमपुर अलीगढ़ को गाड़ी लेकर भेज दिया। 

गुरुवार देर रात नगला रति रोड पर पहुंचने पर बदमाशों ने चालक से जबरन गाड़ी को एक खेत में उतरवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी के चालक की मारपीट कर दी। बदमाश उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल, आदि भी छीन ले गए। 
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी लूट की घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। सूचना पाकर मालिक मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में हीरालाल ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। 
 
विज्ञापन

बदमाश लगातार दे रहे पुलिस को चुनौती
जिले में अचानक अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है। आठ दिन में जिले में लूट की चौथी घटना है। 12 जुलाई को बदमाशों ने ढोलना क्षेत्र में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूट की थी। 

यहां तक कि बच्चों को फेंक दिया गया था। 13 जुलाई को फर्जी पुलिस कर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर एक सराफा कारोबारी और 17 जुलाई को मैंथा कारोबारी के मुनीम पर फायर कर लूट की गई। हालांकि अभी तक किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। 

राजेश मीणा, थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें