फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, डकैती के मामले में था वांछित  

Sun, 10 Jul 2022 12:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद  के थाना दक्षिण क्षेत्र में मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी। वह डकैती के मामले में फरार चल रहा था।  
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में डकैती के मुकदमे में एक साल से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी बदमाश को शुक्रवार रात दक्षिण थाना पुलिस से लालऊ रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नेपाल की ठार गुंदाऊ निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरु दक्षिण थाना क्षेत्र से डकैती के मुकदमे में एक साल से वांछित है। शुक्रवार रात मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि वीरेंद्र उर्फ वीरु गांव लालऊ होते हुए बाइक से गांव बिहारीपुर जा रहा है। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह और एसओजी प्रभारी रवि त्यागी ने गांव लालऊ के समीप बदमाश की घेराबंदी की।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस टीम को देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगा। पीछा किए जाने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराने के बाद पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस तथा फर्जी नंबर की बाइक बरामद की गई।

राजस्थान के साथ ही कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश वीरेंद्र के खिलाफ उत्तर, दक्षिण, लाइनपार, शिकोहाबाद, मक्खनपुर, टूंडला में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक लूट का एक मुकदमा राजस्थान के धौलपुर जिले के थाना राजखेड़ा में दर्ज है। यह मुकदमा वर्ष 2011 में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें