आगरा। थाना हरीपर्वत में पीएचडी छात्र ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र और उसके साथियों पर बहाने से बुलाकर अभद्रता की शिकायत की है। छात्र का आरोप है कि आरोपियों ने विरोध करने पर मारपीट की और लोगों के बचाने आने पर धमकी देकर गए हैं। पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित पीएचडी छात्र राजा मंडी निवासी दीपक गर्ग ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह छोटे -मोटे काम कर अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज में वह महावीर जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने गया था। इसी दौरान विश्वविद्यालय का छात्र शिवम अपने 10-12 साथियों के साथ वहां आया और बहाने से उन्हें बाहर बुला लिया। गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बैठक में मौजूद अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।