फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थप्पड़ मारने पर नाबालिगों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन
अछनेरा(आगरा)। गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात को जीजा के घर आए भरतपुर के रहने वाले ओमप्रकाश (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा भाग निकला। आरोपियों से एक सप्ताह पहले ओमप्रकाश का सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने पर विवाद हुआ था। इस पर एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया था, इससे 16 साल का किशोर खुन्नस मान गया। इसी रंजिश में तीन आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना से गांव में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन

कुम्हेर, भरतपुर (राजस्थान) निवासी ओमप्रकाश (28) दो साल से अलीगढ़ में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। आठ दिन पहले वह ताजपुर नगरिया स्थित अपने जीजा पूरन सिंह के घर रहने आए थे। उनके साथी विष्णु ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। इसको लेकर गांव के ही रहने वाले दो किशोरों से विवाद हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि ओमप्रकाश ने एक किशोर को थप्पड़ मार दिया।
विवाद बढ़ता लेकिन कुछ लोग आ गए। उन्होंने मामला शांत करा दिया। बुधवार रात ओमप्रकाश गांव से टहलते हुए एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी आरोपी किशोर अपने नाबालिग साथी के साथ आया। ओमप्रकाश से गाली-गलौज करके तमंचे से गोली चला दी। घटना की जानकारी पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के पिता को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या के बाद गांव में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने पर विवाद हुआ था। एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरे की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें