फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीमा कंपनी को ब्याज सहित देनी पड़ी कार चोरी की रकम

Thu, 20 Aug 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कार चोरी होने पर बीमा कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से ब्याज सहित रकम जोड़कर 7.95 लाख रुपये का चेक जमा कराकर वादी को सौंपा।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा क्षेत्र केे शारदा विहार फेज-2 निवासी संजीव कुमार उपाध्याय ने आयोग में वाद दायर किया था। बताया कि कार का न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया था। जिसकी अवधि 30 मार्च, 2022 तक थी। 21 फरवरी 2022 की रात कार ट्रांस यमुना स्थित गोयल सिटी अस्पताल के बाहर सर्विस रोड से चोरी हो गई। अगले दिन थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई और बीमा कंपनी को सूचित किया।
विवेचक ने 23 अगस्त को अंतिम रिपोर्ट अदालत में दाखिल की। कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। उल्टा उन पर गाड़ी के अंदर चाबी छोड़ने का आरोप लगाया। जबकि गाड़ी चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थी। जिसमें दिख रहा था कि चोर एक कार से आए। दरवाजे का लॉक खाेलने की कोशिश की न खुलने पर लैपटॉप के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लॉक को डिकोड किया। इससे दरवाजा खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें