फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर नहीं मिले फार्मासिस्ट और प्रोपराइटर, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर/मैनपुरी। एक शिकायत पर बुधवार को औषधि निरीक्षक घिरोर में निरीक्षण करने पहुंची। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट और प्रोपराइटर के बजाए प्रोपराइटर के दो नाबालिग बेटे बैठे मिले। बुलाने पर भी जब प्रोपराइटर नहीं आया तो औषधि निरीक्षक ने दुकान को सील कर दिया। मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में एक शिकायत की गई थी। इसमें कहा गया था कि घिरोर में गोल चक्कर के पास स्थित नागेंद्र मेडिकल स्टोर पर रिटेल का लाइसेंस है। यहां बिना फार्मासिस्ट और बिल के दवाओं की बिक्री की जा रही है। इसी की जांच करने के लिए बुधवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल घिरोर पहुंचीं। जब वे मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं तो उन्हें वहां न तो फार्मासिस्ट मिला और न ही प्रोपराइटर। प्रोपराइटर के दो नाबालिग बच्चे बैठे थे। कई वैक्सीन खराब अवस्था में मिलीं।
निचले तापमान पर संरक्षित की जाने वाली दवाएं भी सामान्य तापमान पर रखीं थीं। फ्रिज बंद पड़ा हुआ था। उन्होंने प्रोपराइटर को बुलाने के लिए कहा, लेकिन एक घंटे बाद भी प्रोपराइटर नहीं आए। औषधि निरीक्षक ने दुकान सील कर नोटिस चस्पा किया है। जल्द ही दुकान खुलवाकर दवाओं को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक शिकायत पर घिरोर में नागेंद्र मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोपराइटर और फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। इसी के चलते दुकान सील कर दी है।
-उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें