ये है मामला
एक सप्ताह पहले पुलिस ने किशोर को मोरंग से भरे ट्रक को चलाते हुए पकड़ा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया, जबकि किशोर को 41 का नोटिस देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद आरोपी किशोर ने अपने दूसरे साथी रामकुमार के साथ मिलकर शनिवार की रात ट्रक चोरी करने की योजना बनाई। वे दोनों ट्रक को चोरी करके ले जा रहे थे, तभी किसी तरह पुलिस को इसकी भनक लग गई। सूचना के बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, तो चालक ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी
दरोगा को कुचलने का किया था प्रयास
पुलिस से खुद को घिरता देख आरोपी चालक और उसका साथी चलते ट्रक से कूद कर भाग गए। ट्रक को सकीट थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को दोनों आरोपी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचे । गुहार लगाते हुए बोले 'साहब हम ट्रक चोर है, हमें गोली मत मारना। हमसे गलती हो गई थी। आगे कभी दुबारा ऐसा नहीं करेंगे।' पुलिस ने दोनों आरोपी चालक किशोर निवासी अरराना खैर अलीगढ़ और उसके साथी रामकुमार निवासी माझीपुर गौंडा अलीगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती