नाश्ते के रुपये मांगने को लेकर हुए झगड़े के बाद मंगलवार की सुबह गढ़िया चौराहा के पास युवक पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर छोटे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र कुमार शाक्य घर के पास ही छोले भठूरे की ठेल लगाता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह लंच पैकेट देने के लिए गांव गढ़िया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: 22 माह की बच्ची की हत्या से सनसनी, कब्रिस्तान के पास पड़ा मिला शव
उसके साथ छोटा भाई दीपांशु भी था। परिजनों के अनुसार देवेंद्र जब गढ़िया चौराहा के पास पहुंचा, तभी तपा की नगरिया निवासी सनी यादव पुत्र दुर्बेश यादव और मोहित पुत्र नंद किशोर शाक्य ने उसे रोक लिया। उस पर दादागीरी करने का आरोप लगाते हुए चाकू से हमला कर दिया।