कासगंज। नगर की एक बस्ती में सात वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित बालिका ने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बालिका के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके मोहल्ले के जाविद ने बालिका के साथ अश्लील वीडियो दिखाते हुए दुष्कर्म किया। जिस समय युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया वह घर पर नहीं थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों में आक्रोश देखा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।