फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिज्जा पार्टी के बहाने घिनौनी करतूत, होटल में ले जाकर किया गंदा काम; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Thu, 02 Apr 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में युवक ने किशोरी को पिज्जा खिलाने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की किशोरी को युवक पिज्जा खिलाने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि 29 मार्च को किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि बाईपुर निवासी अनिल कुमार उनकी बेटी को पिज्जा खिलाने का लालच देकर बहलाकर होटल में ले गया। किशोरी के साथ कमरे में दुष्कर्म किया। बेटी ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को रामचंद्र इंटर कॉलेज तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घंटों के हिसाब से मिल जाता है कमरा
इस मामले के बाद होटलों में बिना आईडी के घंटों के हिसाब से कमरा देने पर कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि सिकंदरा, जगदीशपुरा, बिचपुरी, ताजगंज, बालूगंज आदि तमाम क्षेत्रों में छोटे-छोटे होटल संचालित हैं। उनमें नाबालिग युवक-युवतियों को 500 से एक हजार रुपये में बिना आईडी के कमरा किराए पर मिल जाता है। कभी वारदात होती है तो कुछ दिन सख्ती होती है और फिर पहले की तरह होटल गुलजार होने लगते हैं। सिकंदरा क्षेत्र में भी पूर्व में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें