फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयासः रिश्ते का चाचा शादी के लिए बना रहा था दबाव

Sun, 29 Dec 2019 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अनिल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्ते का चाचा किशोरी और उसके परिजनों पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वहीं किशोरी सहित परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। करीब एक सप्ताह पहले किशोरी के माता-पिता ने रिश्तेदारी में किशोरी की शादी के लिए बातचीत की थी।
विज्ञापन


तभी से युवक लगातार परिवार को धमकी दे रहा था। ट्रक चालक पिता घर से काम पर चला गया था, इसके बाद युवक ने मां-बेटी को जानमाल तक की धमकी दी। युवक की दहशत से ही शनिवार शाम मां अपनी दोनों बेटियों को लेकर रिश्तेदारी में जा रही थी तभी वारदात हुई। 

पुलिस के अनुसार थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी संजीव कुमार ने दो वर्ष पूर्व दो बेटियों की मां से प्रेम विवाह किया था। संजीव का भाई अनिल यादव महिला की बड़ी बेटी मुन्नी से शादी करना चाहता था माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

करीब एक सप्ताह पहले किशोरी और उसकी मां ने शादी से इनकार कर दिया था। वहीं संजीव बेटी की शादी के लिए रिश्तेदारों से वार्ता करने लगा। दो दिन पहले ही ट्रक ड्राइवर संजीव घर से काम पर चला गया। इस बीच आरोपी मां-बेटी को डराने धमकाने लगा। इसकी जानकारी जब परिजनों ने ट्रक चालक पिता को दी तो उसने पत्नी से परिवार सहित रिश्तेदारी में चले जाने की बात कही।

महिला मुन्नी सहित अन्य बच्चों को लेकर पैदल ही गांव से जा रही थी। तभी आरोपी युवक पीछा करता हुआ वहां पहुंच गया। महिला के अनुसार युवक ने बेटी को साथ ले जाने की कोशिश की, उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। बेटी ने जाने से इनकार कर दिया तो उसे गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक शराब पीने का आदी है। कई बार परिवार के लोग उसे समझा चुके हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसकी एक ही जिद थी कि वह शादी किशोरी से ही करेगा। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी कई बार घर में इस वजह से झगड़े हो चुके हैं। किशोरी और उसके परिवार को धमकी दे रहा था। चूंकि आरोपी युवक किशोरी के पिता का भाई था, इसलिए परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। 
 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। वहीं एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल में घायल से जानकारी ली। वहीं शव को मोर्चरी में रखवाया गया। बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें