यमुना पार क्षेत्र के एक अनाथालय में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका पता गुरुवार दोपहर को आश्रम की छत से पीड़िता के यमुना में छलांग लगाने पर चला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
उसने अनाथालय में ही रह रहे दो किशोर और एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्रम प्रबंधक की ओर से नामजद केस दर्ज कर लिया है। प्रबंधक का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान है। उसका उपचार चल रहा है।
युवती 18 साल की है, 13 साल से अनाथालय में रह रही है। यहां उसके तीन भाई और एक बहन भी रहते हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे उसे युवती आश्रम की छत पर जाते हुए भाई ने रोका और कमरे में ले गया।