फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में दरिंदगी: बारी-बारी से लूटी आबरू, हैवानियत का बनाया वीडियो और कर दिया वायरल; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक किशोरी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो बना लिया और बाद में ब्लैकमेल कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र की एक किशोरी से गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ब्लैकमेल करने पर पुलिस चौकी और थानों में परिजन ने दौड़ लगाई। दो दिन पहले जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसी बीच आरोपियों की ओर से बनाया गया वीडियो वायरल कर दिया गया। जगदीशपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




परिजन के मुताबिक, किशोरी को ईदगाह कुतुलपुर निवासी 21 वर्षीय रचित और 18 वर्षीय सोमू ने अपनी बातों में फंसा लिया। 18 जुलाई को ताजगंज क्षेत्र की एक नामी दुकान पर चाय पीने के बहाने उसे ले गए। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर आरोपी उसे आवास विकास कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस लेकर गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से वह चुप हो गई। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगे, मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन


तीन थानों के लगाए चक्कर
पीड़ित परिवार का आरोप है कि ईदगाह चौकी में पुलिस ने सुनवाई नहीं की और समझौते का दबाव बनाया गया। वहां से वह ताजगंज की बसई पुलिस चौकी पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने घटनास्थल जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का होना बताया। उसने जगदीशपुरा में शिकायत की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। उधर, मामले में पुलिस का कहना है कि गेस्टहाउस पहले कोई किराए पर चला रहा था। अभी गेस्टहाउस बंद है। आरोप लगाया गया कि गेस्टहाउस अगर बंद था तो संचालक भी सामूहिक दुष्कर्म की साजिश में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन



एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे ,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें