फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः खेत में किशोरी का शव मिला, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 06 Sep 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना दक्षिण के गोवर्धन की ठार क्षेत्र में गुरुवार को चारा काटने गई किशोरी का शव बाजरा के खेत में मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। किशोरी की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के गोवर्धन की ठार निवासी रूबी (13) पुत्री रामजीलाल निषाद गुरुवार को दोपहर 12 बजे घर से पशुओं का चारा लेने को खेत पर गई थी। रूबी के खेत पर आ जाने के कारण पिता खाना खाने के लिए घर आ गया था।

दोपहर करीब तीन बजे घर से वापस खेत पर पहुंचा तो देखा उसकी बेटी बाजरा के खेत में मृत हालत में पड़ी थी। उसके चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला था। उसके चेहरे पर फलक बनने के बाद खाल सिकुड़ रही थी। पिता ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो वहां काफी ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। किशोरी की हत्या एवं फतेहाबाद रोड पर जाम की सूचना मिलते ही 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह,सीओ सिटी इंदुप्रभा,एसएचओ दक्षिण,रसूलपुर तथा लाइनपार पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। 

थाना दक्षिण के गोवर्धन की ठार में किशोरी की हत्या हुई है। किशोरी के चेहरे व बदन पर चकत्ते से बने हुए हैं। चेहरे पर जैसे निशान है वह किसी ज्वलनशील पदार्थ के तो प्रतीत होते हैं लेकिन तेजाब नहीं है। क्योंकि किशोरी के कपड़े नहीं जले हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। हत्या कैसे की गई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट होगा।  प्रबल प्रताप सिंह - एसपी सिटी फिरोजाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें