फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया, जहां जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। थाने के बाहर काफी देर तक भीड़ लगी रही। बाद में दोनों के परिजन समझाबुझा कर युवती को घर ले गये।
शिकोहाबाद के एक मोहल्ला निवासी किशोरी और किशोर के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलने लगे। किशोरी प्रेमी के साथ ही रहने के लिए अड़ गई। मामला बढ़ता देख परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
परिजन किशोरी को लेकर थाना आए। थाने के बाहर किशोरी और उसके प्रेमी के परिवार के लोग भी पहुंच गए। सभी लोग किशोरी को घर जाने के लिए मना रहे थे, लेकिन किशोरी किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं थी।