मथुरा के वृंदावन में मोबाइल फोन को लेकर भाई से हुए झगड़े के बाद नाबालिग किशोरी ने जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामला नगर की गौरानगर कॉलोनी का है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरानगर कॉलोनी में हीरालाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनके एक बेटा है और एक बेटी थी, जिसने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण बना मोबाइल फोन।
तीन दिन पहले ही खरीदा था मोबाइल
जानकारी के मुताबिक हीरालाल के घर में तीन दिन पूर्व किस्तों पर मोबाइल फोन खरीदा गया। बताया गया है कि नए मोबाइल फोन को बड़ा भाई अपने पास रखना चाहता था। जबकि उसकी 14 वर्षीय बहन फोन को अपने पास रखना चाहती थी।