आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 16 साल की किशोरी परिवार के पांच सदस्यों को बेहोश कर प्रेमी के संग भाग गई। किशोरी अपने साथ घर से गहने और कैश भी लेकर गई है।
किशोरी ने मां, भाभी और तीन भाइयों को बेहोशी की दवा मिलाकर चाय पिलाई थी। परिजनों ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
किशोरी के प्रेम संबंध घर के सामने ही रहने वाले एक युवक से हैं। गुरुवार की शाम किशोरी ने मां, भाभी और तीन भाइयों को पीने के लिए चाय दी। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा।