मथुरा में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बौद्ध विहार कालोनी में गीता नाम की महिला ने अपने बर्थडे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
इसमें गीता पंखे पर अपने दुपट्टे को बांधकर आत्महत्या करती दिख रही है। कमरा अंदर से बंद है। उसकी सास, नंद बार बार ऐसा न करने के लिए कह रही है, लेकिन उसने परिवार वालों की एक न सुनी।
थाना हाईवे की कालोनी बौद्ध विहार में राजकपूर की पत्नी गीता (26) ने 27 जुलाई की रात को आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें गीता खुद को कमरे में बंद करती नजर आती है।