फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने मां का एक्सीडेंट होने की कही बात, बेटी को ले गए साथ, किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 01 Nov 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप चार युवकों पर लगा है। ये चारों किशोरी को उसकी मां का एक्सीडेंट होने की बात कह कर घर से ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद इन युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता और उसकी मां ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय जाकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
 
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी एक मां ने अपनी पुत्री के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची। उसने अधिकारियों को बताया कि वो घर पर अपनी 13 वर्षीय बेटी को अकेला छोड़कर बाजार से सामान खरीदने गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को झाड़ियों में फेंका

उसी समय कार में सवार होकर चार युवक उसके घर पहुंचे और बेटी से मां का एक्सीडेंट हो जाने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को कार में बैठाकर मलावन क्षेत्र में ले गए। जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

बेहोशी की हालत में किशोरी को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। किशोरी एक राहगीर महिला की मदद से अपने घर पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मां ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें