आरोपी ने कहा कि उसकी जमानत होने पर किशोरी को उठाकर ले जाएगा। उसके इकलौते भाई को भी जान से मार देगा। आरोपी ही नहीं, उसकी मां ने भी फोन करके धमकाया। इससे पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उन्होंने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
पेशी के दौरान इस्तेमाल किए होंगे मोबाइल
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने कोर्ट में पेशी पर आने के दौरान किसी का मोबाइल इस्तेमाल पर फोन पर बात की है। पीड़ित ने बातचीत की रिकार्डिंग होने की बात कही है। इनकी भी जांच की जाएगी। इसके बाद आग की कार्रवाई होगी।