फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा- जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज जायज नहीं

Mon, 05 Oct 2020 06:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्य मंत्री संजीव बालियान (सफेद रंग का मास्क लगाए हुए) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज को जायज नहीं ठहराया जा सकता। जहां तक इस कांड को जातीय रंग देने की बात है तो पीड़िता सर्वसमाज की बेटी है। विरोधी दलों को भी लोकतंत्र में स्वच्छ विरोध का अधिकार है। इस कांड की निष्पक्ष जांच हो रही है। इसमें सभी पक्षों का नार्को टेस्ट भी कराया जाना चाहिए। ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सोमवार को सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हाथरस कांड में अगर पुलिस की लापरवाही नहीं होती तो पुलिस वाले सस्पेंड क्यों किए जाते। उन्होंने कहा कि हाथरस कांड के पीछे कौन लोग थे, यह साजिश थी। यह साफ हो चुका है। इससे पहले उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बताया। बोले इन कानूनों को लेकर किसानों को बरगलाने वाले गलत हैं। इन कानूनों से किसान को उसकी उपज का सही दाम मिलेगा। बिचौलियों का राज खत्म हो जाएगा। 


संबंधित खबर- Hathras Rape Case: बिटिया के परिजन बोले-सरकार हमें समझ रही झूठा, हम नहीं कराएंगे नार्को टेस्ट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर यह कानून किसी भी तरह किसान विरोधी होते तो सबसे पहले मैं विरोध करता, क्योंकि मैं किसान परिवार से हूं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने ही दलहन व तिलहन की खरीद शुरू करवाई। इसके पहले दलहन व तिलहन की खरीद सरकार नहीं करवाती थी। किसानों के लिए बजट को बढ़ाया गया है। यही नहीं किसानों से जुड़े पशुपालन विभाग में भी लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। 
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि उन्होंने मांग उठाई थी कि चुनाव लड़ने का अधिकार उन्हीं को दिया जाए, जिनके दो बच्चे हैं। इससे चुनाव में अनावश्यक खर्च कम होगा। बहुत सारे लोग बेवजह ही चुनाव में खड़े हो जाते हैं। इस मौके पर राजकुमार चाहर, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 


यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने सांसद को भी नहीं छोड़ा, कहीं आपके पास तो नहीं आए ऐसे मैसेज, रहें सावधान



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें