ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को शनिवार को मैनपुरी आना था। यहां उनकी पत्रकारों से वार्ता का समय निर्धारित था। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वो नहीं आ सके। इस पर वो लखनऊ से वर्चुअल तरीके से प्रेसवार्ता किए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा करते थे, कि वो उपचुनाव में वोट मांगने नहीं जाते है। लेकिन पत्नी के लिए उन्हें यह संकल्प तोड़ना पड़ा।
एक सवाल के जवाब में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हाल ही में डिप्टी सीएम को लेकर दिया गया बयान उनकी खीज को उजागर करता है। साथ ही साबित करता है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।