फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया खंदारी कैंपस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं से दिखीं संतुष्ट

Sun, 28 Aug 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस का निरीक्षण किया। कम्युनिटी रेडियो 90.4 'आगरा की आवाज' पर साक्षात्कार देने के बाद नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। 
विज्ञापन
खंदारी कैंपस पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में मूल्यांकन केंद्र, नियंत्रण कक्ष का हाल देखा। यहां आधा घंटे निरीक्षण कर कम्युनिटी रेडियो ‘आगरा की आवाज’ में नई शिक्षा नीति के बारे में भी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सुबह करीब 10 बजे खंदारी के आईईटी पहुंची। यहां डिजिटल लॉकर, डिजिटल मूल्यांकन और किस तरह ये सुरक्षित हैं, इसके बारे में जानकारी की। परीक्षा के नियंत्रण कक्ष गए और उन्होंने केंद्र का नाम लेकर सीसीटीवी कैमरे में उसकी यथा स्थिति देखी। प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी बंद आने पर तत्काल इसकी रिपोर्ट बनाते हैं और कुलपति को भेजी जाती है। 

रजनी तिवारी ने एमसीए के छात्रों से बात की और पढ़ाई के बारे में पूछा। मॉडल स्कूल भी गईं और बच्चों से बात की। कम्युनिटी रेडियो 90.4 'आगरा की आवाज' पर साक्षात्कार देने के बाद नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। यहां से सेंट जोंस कॉलेज में परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर लौट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें