फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: इस मौसम में आ रहा बुखार बेहद खतरनाक, एक बच्ची की मौत, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Sun, 28 Aug 2022 08:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ओपीडी में 1022 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में सर्वाधिक मरीज पहुंचे। 
विज्ञापन
मैनपुरी: जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखने लगी है। जिला अस्पताल पहुंची बुखार से पीड़ित नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। अस्पताल पहुंचे मरीजों में दो सौ से अधिक बुखार से पीड़ित थे।

बाल रोग विशेषज्ञ के यहां लगी भीड़

शनिवार को सुबह से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1022 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में सर्वाधिक मरीज पहुंचे। बेवर थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी रंजीत सिंह की नौ साल की बेटी प्रांसी को बुखार आ रहा था परिजन शनिवार को अस्पताल लाए यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय। वहीं 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। बालिका को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन

रखें ख्याल

- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
- मोस्कीटो क्वाइल, मेट का प्रयोग करें
- दिन में मच्छरदानी का प्रयोग करें
-खिड़की-दरवाजों पर जाली लगवाएं
- बेकार पड़े बर्तनों में पानी जमा न होने दें


ये हैं लक्षण

-अचानक तेज बुखार
-आखों व सिर में दर्द
-जी मिचलाना, उल्टी
-भूख न लगना, पेट दर्द
-त्वचा पर लाल चकत्ते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें