फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, अब उपद्रवियों को नहीं मिल रहा मौका: निरंजन ज्योति

Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
वृंदावन के लोगों ने किया केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सात माह बाद ठाकुरजी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां की दर्शन व्यवस्था को देख बहुत प्रसन्नता हो रही है। ठाकुरजी से प्रार्थना की है कि देश को कोरोना संक्रमण से बचाते हुए सभी को स्वस्थ करें।

विज्ञापन


रविवार सुबह श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र और राज्यों की सरकारों ने समन्वय बनाकर कोरोना के नियंत्रण का काम किया है। यह एक अच्छा संकेत है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त है। उन्होंने कहा कि जो लोग उपद्रव करते थे, उन्हें अब मौका नहीं मिल रहा है। 


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार का प्रशासन और वर्तमान व्यवस्था को देखिए, कानून व्यवस्था की समीक्षा हो जाएगी। मथुरा का जवाहरबाग कांड कोई भूला नहीं है। केंद्र और यूपी की सरकार अन्तोदय योजना के तहत गरीब परिवारों को घर और भोजन की व्यवस्था कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों को निशुल्क राशन इसका प्रमाण है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट लगातार सात महीने से ज्यादा वक्त तक बंद रहे। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों के लिए नियमित रूप से से खुलने लगे। इससे एक बार फिर वृंदावन की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंजने लगी हैं। हर रोज हजारों श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें