फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेरणा एप' का विरोध करने वाले शिक्षकों को लेकर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Mon, 25 Nov 2019 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रेरणा एप
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा है कि शासन का पूरा ध्यान बेसिक शिक्षा की स्थिति में सुधार करने पर है। यही कारण है कि पारदर्शिता और पठन-पाठन की बेहतरी के लिए प्रेरणा एप को लागू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अधिवेशन में रविवार को आए शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि एप का विरोध करने वालों को जानकारी नहीं है कि इसमें निजता का हनन नहीं है। देशहित में उठाए जाने वाले कदमों को लागू करने के लिए विरोध को दरकिनार किया जाएगा। 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि जिलास्तरीय अधिकारी निरंतर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के प्रयत्न कर रहे हैं। इसके लिए सतत प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनवरी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए लखनऊ में राष्ट्रीय सेमिनार किया जाएगा। इसमें देशभर के शिक्षाविदों से बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए विमर्श किया जाएगा। 

आगरा में बीएसए दफ्तर में आग लगाए जाने की घटना के सवाल पर कहा कि मामले की जानकारी शासन तक है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें