फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खननकर्ताओं ने पुलिस पर चढ़ाया ट्रैक्टर, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरसीकरी (आगरा)। हाईवे पर ग्राम गिलोय के पास शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पत्थर लदी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने की चीता मोबाइल टीम के सिपाहियों ने कोशिश की। इस पर खननकर्ताओं ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे गिरकर सिपाही प्रवीन यादव घायल हो गए। सिपाही को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर लेकर खननकर्ता भाग निकले। पुलिस ने धौलपुर के रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हाईवे की चौमा शाहपुर चौकी की चीता मोबाइल टीम में शामिल सिपाही प्रवीन यादव ने बताया कि वह सिपाही अंकुर और लव कुमार के साथ गश्त करते हुए गिलोह गांव के पास पहुंचे थे। तभी पत्थर लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की। इस पर चालक ट्रैक्टर सिपाहियों पर चढ़ाते हुए भागा। चपेट में आने से सिपाही प्रवीन यादव घायल हो गया। मामले में पुलिस ने गब्बर और उसके पिता मंगल निवासी खनपुरा, धौलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बेखौफ हो चुके अवैध खनन करने वाले आए दिन पुलिसवालों पर हमला करते रहते हैं। नंवबर 2020 में खननकर्ताओं ने ही ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर सैंया थाने के सिपाही सोनू की जान ले ली थी। इसके अलावा इसी साल 16 जनवरी को निबोहरा थाने की पुलिस पर चेकिंग के दौरान हमला कर दिया था। फायरिंग भी की गई थी। इससे पहले जनवरी 2020 में गजौली में पुलिस पर हमला किया गया था। दिसंबर 2013 में भी पुलिस पर खननकर्ताओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें