फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल के शहर में जमीन के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, पटरी बिछाने का काम हुआ शुरू; अगले साल होगा पूरा

Mon, 05 May 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Metro Tunnel Construction: आगरा मेट्रो के भूमिगत संचालन के लिए ट्रैक बिछना शुरू हो गया है। एसएन कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच करीब 800 मीटर की खुदाई बाकी है। यहां रेलवे की लाइन गुजरने के कारण सुरंग की खुदाई के लिए एनओसी तीन महीने बाद बीते सप्ताह मिली है।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने मेट्रो का पहला कॉरिडोर इसी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इस पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कार्य तेज कर दिया है। विभागों की एनओसी में देरी के चलते मेट्रो परियोजना का कार्य 6-8 महीने पिछड़ गया है। ऐसे में पहला कॉरिडोर अगले साल ही पूरा हो सकेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान


 

पहले कॉरिडोर में आगरा कॉलेज, राजा की मंडी स्टेशन और आरबीएस स्टेशन की सुरंग बनकर तैयार हो गई है। आरबीएस से आगरा स्टेशन के बीच पटरी बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए कंक्रीट से बेस बनाया जा रहा है। अभी एसएन कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच करीब 800 मीटर की खुदाई बाकी है। यहां रेलवे की लाइन गुजरने के कारण सुरंग की खुदाई के लिए एनओसी तीन महीने बाद बीते सप्ताह मिली है। इसकी खुदाई शुरू हो गई है। 

ये भी पढ़ें -  UP: नशे में धुत पर्यटकों ने  तोड़ा ताज का सुरक्षा घेरा, यलो  जोन में घुस गई कार; मची अफरा-तफरी


 
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर के बचे तीन एलिवेटेड स्टेशनों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से एनओसी भी 5-6 महीने में मिली। इसके चलते भी कार्य देर से शुरू हो पाया। अभी आईएसबीटी के पिलर बन गए हैं, यू-गर्डर रखे जा रहे हैं। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच चल रही है। अभी इसमें एक साल का वक्त और लगेगा।

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मेट्रो के पहले कॉरिडोर को दिसंबर, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन रेलवे और एनएचएआई की ओर से एनओसी देरी से दिए जाने के कारण कार्य पिछड़ गया है। पहला कॉरिडोर अगले साल मार्च और दूसरा कॉरिडोर 2027 तक पूरा हो पाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें