फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: पांच स्टेशनों पर शुरू होगा मेट्रो का संचालन, 26 जनवरी से ट्रायल; आरबीएस काॅलेज तक कर सकेंगे सफर

Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जल्द ही पांच स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इसके लिए जनवरी से ट्रायल होंगे। ट्रायल तीन चरणों में होंगे। इसके पूरा होने के बाद अप्रैल से नए स्टेशनों पर मेट्रो रफ्तार भरेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो ट्रेन का ट्रायल 26 जनवरी से करेगी। तीन महीने तक तीन चरणों में ट्रायल होंगे। अप्रैल से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। इसके लिए यूपीएमआरसी ने प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर स्टेशन से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक सुरंग बनाकर तैयार हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन का सिविल का कार्य भी पूरा हो गया है। पटरी बिछाने और साज-सज्जा का काम चल रहा है। आईएसबीटी स्टेशन पर मेट्रो ट्रेनों का स्टॉपेज बनेगा। ऐसे में इन पांचों स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल 26 जनवरी से होगा। 

इसमें तीन चरणों में ट्रायल किया जाएगा। पहले चरण में ट्रैक की स्थिति, दूसरे चरण में सिग्नलिंग और तीसरे में गति का होगा। इसमें ट्रेन की गति 10 किमी प्रति घंटे से अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे रहेगी। तीन महीने में सभी ट्रायल पूरे किए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल में आरबीएस तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। अभी तक ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन

अगले साल आ जाएंगी और 12 मेट्रो ट्रेन

आगरा में करीब 30 किमी में मेट्रो ट्रेन संचालित होगी। इसमें पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसकी दूरी करीब 14 किमी है। दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं और इसकी दूरी करीब 16 किमी है। ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। प्रति किमी पर एक मेट्रो ट्रेन की जरूरत पड़ती है। अभी 18 मेट्रो ट्रेन हैं, इनमें से छह का संचालन हो रहा है। अभी 12 मेट्रो ट्रेनें और आएंगी। ये गुजरात से आ रही हैं, अगले साल मार्च तक 5-6 मेट्रो ट्रेन और मिलेंगी, जिसे डिपो में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें