महिला ने कहा कि आरोपी अब तक ब्लैकमेल कर 1.32 लाख रुपये ले चुका है। जब भी उसके पति घर से बाहर जाते हैं, आरोपी जबरन घर में घुस आता है। छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देता है।
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला ने छत्ता थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति पर लंबे समय से ब्लैकमेलिंग, मारपीट, धमकी देने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छत्ता बाजार निवासी सद्दामुद्दीन बीते कई वर्षों से मोबाइल पर गंदे मैसेज और कॉल कर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। अब तक ब्लैकमेल कर 1.32 लाख रुपये ले चुका है। जब भी उसके पति घर से बाहर जाते हैं, आरोपी जबरन घर में घुस आता है। छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देता है।
14 नवंबर की रात आरोपी ने घर में घुसकर दो लाख रुपये की मांग की और मना करने पर पिटाई करते हुए अश्लील हरकत की। बच्चे बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।