फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: ताजमहल से खंदारी तक का सफर 18 मिनट में होगा तय, जाम से भी मिलेगी निजात; मार्च से दाैड़ेगी मेट्रो

Sat, 17 Jan 2026 11:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। ताजपूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक का ट्रैक भी अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। इसके बाद ताजमहल से खंदारी तक की दूरी 18 मिनट में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो मार्च में ताजपूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक चलने लगेगी। मेट्रो से ताजमहल से 18 मिनट में खंदारी तक का सफर पूरा हो जाएगा। इससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि जाम से भी निजात मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि ताजपूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। ये तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो चल रही है। इसकी दूरी करीब छह किमी है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन हैं। यहां तक मार्च में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इनकी दूरी करीब 5 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में ताजपूर्वी से करीब 18 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा। किराया 40 रुपये लगेगा। राइड एप की बाइक से 80-90 रुपये, ऑटो से 120-140 रुपये और कैब से 225-250 रुपये का किराया लगता है। समय की बात करें तो बिना जाम के पौन घंटे का समय लगता है। 10 स्टेशनों पर रूट सर्वे कर लिया गया है। ताज पूर्वी से आरबीएस तक 10 मेट्रो चलेंगी। अभी तक 18 आ गई हैं और 12 ट्रेनें और आएंगी। दो मेट्रो डिपाे में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें