सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मथुरा में यमुना की दशा से अवगत कराया। लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप इस समस्या के समाधान की अपील की।
इसके साथ ही शिक्षामित्रों के मामले और केंद्रीय बिल पर निजी चिकित्सकों की राय से भी उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान सांसद ने मथुरा में प्रधानमंत्री के नाम मिले तीन ज्ञापन भी उन्हें सौंपे।
इसमें यमुना प्रदूषण की समस्या पर भाजपा पार्षद मीरा मित्तल द्वारा दिया ज्ञापन भी शामिल था। कहा कि यमुना का जल अब आचमन योग्य भी नहीं रहा है। इसके अलावा शिक्षामित्रों की फरियाद भी सांसद ने प्रधानमंत्री तक पहुंचाई है।