फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेटल और खाटू श्याम की राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। कस्बा बिचपुरी के बाजार में राखी और घेवर की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं। बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीदने बाजार पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इस बार आकर्षक डिजाइन वाली मेटल की राखियों की मांग अधिक है। इनकी कीमत 50 से 100 रुपये तक है। इसके अलावा खाटू श्याम जी की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी भी कीमत 50 से 100 रुपये तक है। वहीं, रक्षाबंधन पर बाजार में घेवर की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें