बरौली अहीर। एकता पुलिस ने बृहस्पतिवार को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र से तार चोरी करने वाले आरोपी लवकुश को गिरफ्तार किया। वह महुआखेड़ा का रहने वाला है। उसके कब्जे से चोरी का 400 किलो वजनी तार से भरा ड्रम, 30 किलो कॉपर-एल्युमिनियम तार, एक मोबाइल और तार बेचने से बचे 1750 रुपये बरामद हुए।
23 अगस्त को एक सुपरवाइजर ने थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें महुआ खेड़ा कट से करीब 1000 मीटर 33 केवी केबल चोरी होने की बात कही गई थी। पुलिस ने लवकुश को इनर रिंग रोड पर महुआखेड़ा के सामने पहली पुलिया के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने साथियों के साथ चोरी करने और कुछ केबल छिपाकर बाकी का कॉपर व एल्युमिनियम बेचकर रुपये बांटने की बात कबूली। एकता थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।