फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टैक्स देने के बाद भी सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति

Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बसई मंडी के विरोध में आंदोलनरत सिकंदरा मंडी के व्यापारियों में मंडी परिसर की अव्यवस्थाओं को लेकर भी गहरी नाराजगी है। सिकंदरा मंडी के अध्यक्ष हरिओम दुबे ने बताया कि मंडी में 600 से अधिक व्यापारी हैं, जो आढ़त चलाते हैं। सरकार को राजस्व के रूप में हर माह टैक्स भी देते हैं, लेकिन मंडी में व्यवस्थाओं के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

मंडी परिसर की सड़क के हालत बहुत खराब है। जगह जगह गड्ढे हैं। बारिश के दौरान कीचड़ भी बड़ी समस्या है। सुबह मंडी में जाम के हालात हो जाते है। व्यापारियों और स्थानीय ग्राहकों को मंडी में घंटों जाम में फंसना पड़ता है। मंडी में ठीक से सफाई भी नही होती है। जगह जगह गंदगी फैली पड़ी है। इस दौरान मंडी के हालात सुधारने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें