फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डग्गामारों को छूट दुकानदारों के चालान, तिरंगा चौक पर व्यापारियों ने किया हंगामा

Sat, 18 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज के सरायख्वाजा क्षेत्र में व्यापारियों ने टीएसआई पर मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। दुकान पर आए ग्राहकों समेत उनके वाहनों के चालान करने और डग्गेमार वाहन चालकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों के कार्यकर्ताओं तक के चालान काटने की बात कही।
विज्ञापन


सरायख्वाजा के खेरिया मोड़ क्षेत्र के तिरंगा चौक पर रोजाना व्यापारी ध्वजारोहण करते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने परेशान कर रखा है। घरों के बाहर खड़े वाहनों के 7 हजार रुपये तक के चालान किए जा रहे हैं। दुकानों और ऑफिसों के संचालक और स्टाफ तथ ग्राहकों की गाड़ियों के चालान किए जा रहे हैं, जबकि वाहन सफेद लाइन के पीछे खड़े होते हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही इस तरह मनमानी चालान किए जा रहे थे। इसका व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि चौराहे से 70 मीटर दूर आटो की पार्किंग है। वहां कोई बोर्ड नहीं है। देहात परमिट के लाल ऑटो और फतेहपुरसीकरी की सवारियां भरने वाले डग्गामार वाहन दिनभर सड़क घेर कर खड़े रहते हैं पर सुविधा शुल्क के कारण उनके ऊपर पुलिस की नजर नहीं जाती है। पुलिस चौकी के बाहर भी हर वक्त दर्जनों ऑटो खड़े रहते हैं पर कार्रवाई नहीं होती है। इसके लिए व्यापारी पूर्व में नगर आयुक्त और डीसीपी ट्रैफिक से भी शिकायत कर चुके हैं। यही हाल रहा तो व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।

जनप्रतिनिधि ने लगाई क्लास
शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ अपनी कार से निकले तो टीएसआई के काम के तरीके पर उनकी नजर पड़ गई। उन्होंने उनकी कार रोक ली। टीएसआई को सही तरह से काम करने के लिए कहा और लताड़ लगाई।
विज्ञापन


एसीपी ट्रैफिक को सौंपी जांच
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि जो चालान किए गए, वह यातायात नियमों के उल्लंघन के थे। व्यापारियों के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। एसीपी ट्रैफिक अलका को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें