उत्तर प्रदेश के कासगंज में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पिछले वर्ष के मुकाबले अधिकतम पारा बृहस्पतिवार को पांच डिग्री सेल्सियस (37 डिग्री) और न्यूनतम पारा 7 डिग्री अधिक (15 डिग्री) रहा। नतीजा घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं। बीते वर्ष 28 मार्च को अधिकतम पारा 32 डिग्री तो न्यूनतम 15 डिग्री पर रहा था।
शुक्रवार और शनिवार को भी पारे की स्थिति कमोवेश यही रहने का अनुमान है, वहीं रविवार से इसमें गिरावट की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में बेचैनी बढ़ गई है लोग इस बार भीषण गर्मी को लेकर अभी से चिंतित नजर आ रहे हैं। बाजार में दोपहर के समय तल्ख धूप के कारण लोगों ने आवाजाही कम की। बाजारों में रोजमर्रा की तरह भीड़ नजर नहीं आई।
तापमान पिछले 3-4 दिनों के बाद अचानक से बढ़ा है। घरों के अलावा कार्यस्थल (दफ्तर) व सार्वजनिक स्थानों पर अभी से पंखे चलने लगे हैं। पिछले वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह में इतनी गर्मी नहीं थी। गत वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च को अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा पांच डिग्री और न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा रहा। मौसम विभाग के अनुमान है शुक्रवार को भी पारा बृहस्पतिवार जैसा रहने की संभावना है। शनिवार को भी अधिकतम पारा 37 डिग्री पर रहेगा। केवल एक डिग्री सेल्सियस पारे की गिरावट न्यूनतम पारे में रहेगी। रविवार से एक सप्ताह तक तापमान 37 डिग्री से गिरेगा और 34-35 डिग्री पर रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी।