फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विशेष प्रशिक्षण बच्चों में बढ़ाएगा स्कूलों के प्रति रुचि

Fri, 29 Mar 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी परिषदीय विद्यालयों में में पढ़ाई के लिए कक्षाओं में प्रवेश देने से पूर्व बच्चों को 12 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बच्चों को अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान के साथ खेलकूद, कहानी, कविता आदि के जरिए स्कूल के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। इसे स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम नाम दिया गया है।नई शिक्षा नीति के तहत परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में बाल वाटिका या कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पढ़ाई शुरू कराने से पहले उन्हें स्कूल के लिए तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत 84 से 90 दिन का अतिरिक्त कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें पांच साल के बच्चे बाल वाटिका में गतिविधियों पर आधारित अंक दक्षता और भाषा के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसे 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। शिक्षक इस बारे में अभिभावकों को बताने के साथ ही बच्चों से विद्यालय में सीखी गई गतिविधियों की जानकारी लेंगे। अगस्त में अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में बच्चे स्कूल में सीखी गई गतिविधियों का अभिभावकों के सामने प्रदर्शन भी करेंगे।वर्जन
विज्ञापन

बच्चों को खेलकूद, कहानी, कविता, कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। बिग बुक से बच्चों को शब्दों, फलों और जानवरों आदि का ज्ञान दिया जाएगा- राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें