फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मौत: पूरी रोटी भी न खाने दी...प्लेट में बचा आधा टुकड़ा, तभी आढ़ती गिर गए; एक दिन पहले खूब नाचे थे

Mon, 16 Dec 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे आढ़ती पर मौत ने चुपके से झपट्टा मारा। वे आधी रोटी ही खा पाए थे कि कुर्सी पर बैठे रह गए। इस तरह आढ़ती की जान जाने से परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले वे भाई की शादी की वर्षगांठ में खूब नाचे थे।
 
विज्ञापन
आढ़ती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा स्थित एक ढाबे पर खाना खाते में हृदय घात से आढ़ती संजय की माैत हो गई थी। उनकी माैत से परिवार सदमे में है। एक दिन पहले ही आढ़ती ने भाई की शादी की वर्षगांठ मनाई थी। इसमें वो खूब नाचे थे।
विज्ञापन



साईं क्लासिक कालोनी कैलाश मोड़ के 50 वर्षीय आढ़ती संजय शनिवार शाम सात बजे सिकंदरा मंडी के सामने ढाबे पर खाना खाने गए थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। वह कुर्सी पर ही बैठे रह गए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें -  UP: डॉक्टर पति रात में करता है ऐसी हरकतें, पत्नी पहुंच गई थाने...तीन महीने पहले हुई है शादी; मामला सुन पुलिस भी सन्न
विज्ञापन



 

ढाबे पर ऐसे आई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया। उन्हें रोटी के लिए पूछने आए कर्मचारी ने उन्हें देखा। उन्हें लगा कि थकावट की वजह से ग्राहक को झपकी आ गई है। उसने ढाबा मालिक प्रदीप कुमार को बताया। वह भी आ गए। उन्होंने उन्हें जगाने का प्रयास किया। मगर, संजय वर्मा के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इस पर पुलिस को बताया।


 

डीजे पर खूब किया था डांस
परिवार के करीबियों ने बताया कि संजय तीन भाइयों में बड़े थे। उनके साथ ही छोटे भाई राजू और टीटू पिता मवासीलाल के साथ सिकंदरा मंडी में आढ़त चलाते हैं। भाई राजू की शुक्रवार को शादी की वर्षगांठ थी, जिसमें संजय और उनकी पत्नी ममता दोनों बच्चों के साथ शामिल हुए थे। समारोह में संजय नाचे थे। डीजे पर डांस किया था। परिवार में मेहमान भी आए हुए थे।

 
विज्ञापन

पूरी तरह स्वस्थ थे संजय
संजय पूरी तरह स्वस्थ थे। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें