फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक रूप से कमजोर लातपा युवती को समझा बच्चा चोर, भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा

Sun, 29 Mar 2026 10:29 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवती गलती से शुक्रवार को सदर के देवरी रोड पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। हंगामे के बाद युवती को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर परिजन माैके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के देवरी रोड पर मानसिक रूप से कमजोर युवती को बच्चा चोर समझकर लोगों ने रस्सी से बांध कर पीट दिया। वहीं युवती के परिजन भी उसे लेकर चले गए। पुलिस ने भी शिकायत न मिलने की बात कही है। हालांकि घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


लोहामंडी क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवती पांच दिन पहले घर से लापता हुई थी। परिजन ने लोहामंडी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती गलती से शुक्रवार को सदर के देवरी रोड पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। हंगामे के बाद युवती को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिजन उसे लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें