फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई कर्मचारी को नाली में मिला भ्रूण, कट्टे में बंदकर फेंका था; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Mar 2026 10:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सफाई कर्मचारी ने शक होने पर जब कट्टे को खोला तो उसके अंदर भ्रूण मिलने से सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गली मुतवलियान में रविवार उस समय हड़कंप मच गया, जब सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी को नाली में पड़े कट्टे में लगभग 6 माह का भ्रूण मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सफाई कर्मी रोजाना की तरह नाली की सफाई कर रहा था, तभी उसे एक संदिग्ध कट्टा दिखाई दिया। शक होने पर जब कट्टे को खोला गया तो उसके अंदर भ्रूण मिलने से सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें