बाह: भाकियू महाशक्ति ने बीडीओ को धर्मशालाओं के रख रखाव के लिए सौंपा ज्ञापन
बाह। परिषदीय स्कूलों में बरात ठहराने पर रोक लगी है। जैतपुर, बाह, पिनाहट विकास खंड के 214 गांवों में बरात घर नहीं हैं। पुरानी धर्मशालाएं जर्जर पड़ी हैं। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने तहसील अध्यक्ष सचिन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बाह, जैतपुर के खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी के सामने पुरानी धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की।
उन्होंने शंकरपुरा, पुरा चतुर्भुज आदि गांवों का जिक्र कर धर्मशालाओं का सर्वे एवं रख रखाव किए जाने की मांग उठाई। बीडीओ नीरज तिवारी ने ग्राम पंचायतों की कार्य योजना में शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या के समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। इसके अलावा नयेपुरा में तालाब के पानी के संग घरों तक पहुंच सांप-बिच्छू- ज्ञापन में बस्ती के बीच नयेपुरा के तालाब का पानी घरों तक भरे होने और पड़कौली के तालाब का पानी खेताें में भरने का मामला उठाया गया। बीडीओ ने पानी की निकासी और सफाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के युवा इकाई के जिला अध्यक्ष मोनू शर्मा, उपेन्द्र सिंह, डॉ. राधेश्याम, श्याम मूर्ति बरुआ, दीपू शर्मा, निरोत्तम सिंह, अनिल शर्मा, अवधेश समाधिया, गंगाराम बघेल, पंचम सिंह आदि मौजूद रहे।